Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपुरोला से विधायक राजकुमार करेंगे बीजेपी में घर वापसी एक दो दिनों...

पुरोला से विधायक राजकुमार करेंगे बीजेपी में घर वापसी एक दो दिनों में दिल्ली में बीजेपी का दामन थामेंगे

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका कांग्रेस के पुरोला से विधायक राजकुमार करेंगे बीजेपी में घर वापसी एक दो दिनों में  दिल्ली में बीजेपी का दामन थामेंगे  विधायक राजकुमार

आपको बता दें इससे पहले 2007 से 12 के कार्यकाल में राजकुमार सहसपुर से बीजेपी के विधायक रह चुके हैं 2012 में उन्होंने पुरोला से टिकट मांगा लेकिन पार्टी ने माल चंद्र पर दाव चला और वह विधायक बने वहीं 2017 में पार्टी ने फिर राजकुमार को टिकट नहीं दिया जिसके चलते वह कांग्रेस से टिकट लाकर विधायक बन गए वहीं अब एक बार फिर वह दिल्ली में बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं राजकुमार विधायक के करीबी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है आपको बता दें राजकुमार को बीजेपी में शामिल कराने के पीछे अनिल बलूनी की कोशिशें बताई जा रही हैं इससे पहले प्रीतम पंवार भी अनिल बलूनी के मनाने पर ही बीजेपी के हो गए थे।

सूत्र बताते है राजकुमार राजकुमार कांग्रेस के नेताओं के रवैया से नाराज हैं अंदरूनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी ने राजकुमार के नेताओं को पुरोला में एडजस्ट नहीं किया इसके अलावा सूत्र यह भी बताते हैं कि हाल में विधानसभा सत्र के दौरान भी नेता प्रतिपक्ष और विधायक राजकुमार के बीच कुछ बात को लेकर गहमागहमी हो गई थी जिसके चलते विधायक राजकुमार ने पार्टी छोड़ने का मूड बना लिया था हालांकि हरीश रावत और गणेश गोदियाल उन्हें काफी मनाते रहे लेकिन राजकुमार कह चुके हैं कि वह पीछे नहीं आ सकते

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments