Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिसकर्मियों के परिजनों का टूटा सब्र का बांध, 4600 ग्रेड पे मांग...

पुलिसकर्मियों के परिजनों का टूटा सब्र का बांध, 4600 ग्रेड पे मांग को लेकर उतरे सड़कों पर।

उत्तराखंड में पुलिस ग्रेड पे मामले पर पुलिसकर्मियों के परिजन लगातार आंदोलनरत हैं। आज 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर परिजनों ने गांधी पार्क पर पहुंचकर अधिकारियों और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस कर्मियों के परिजन पिछले लंबे समय से सरकार से ग्रेड पे दिए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन शासन की ओर से कोई ठोस पहल ना होने के चलते अब आंदोलन तेज होता हुआ दिखाई दे रहा है। उधर कर्मचारी महासंघ ने भी पुलिसकर्मियों के परिजनों को अपना समर्थन दे दिया है। पुलिसकर्मियों के परिजनों का सीधे तौर पर कहना है कि सरकार इस मामले पर हीलाहवाली करने का काम कर रही है,,, जिससे आक्रोशित हो कर पुलिसकर्मियों के परिजन सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हैं।

 देहरादून ग्रेड-पे बढ़ाने की मांग को लेकर पुलिसकर्मियों के परिजन एक बार फिर से सड़क पर उतर आए हैं। पुलिस कर्मियों के परिजन ग्रेड-पे को 4200 से बढ़ाकर 4600 करने की मांग कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों के परिजनों ने सीएम आवास कूच किया जहां पर पुलिस प्रशासन ने उनको रोकने की पहले से व्यवस्था कर रखी थी और बीच रास्ते में उन पर रोक लिया गया।
पुलिसकर्मियों के परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर पिछले दिनों प्रदर्शन किया था। एक बार फिर वह सड़कों पर उतर आए हैं। खास बात यह है कि इस प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों के परिवार की महिलाएं सामने आई हैं। बड़ी संख्या महिलाओं ने देहरादून के गांधी पार्क के सामने एकत्रित होकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों में तख्तियां लेकर सीएम आवास भी कूच किया।नारेबाजी कर रही महिलाओं ने कहा कि पुलिसवालों के परिजन चुप नहीं रहेंगे और 4600 ग्रेड पे लेकर रहेंगे। इससे पहले भी महिलाएं ग्रेड-पे बढ़ाने की मांग को लेकर कुछ दिन पहले भी सड़क पर उतरी थीं उनको रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया। नारेबाजी कर रही महिलाओं ने कहा कि नारी शक्ति का एक ही पुकार हमें हमारा अधिकार दें सरकार। बीच का रास्ता एक स्टार 4200 नहीं चाहिए, 4600 ग्रेड पे दे सरकार।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments