Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस अधीक्षक टिहरी के कार्यालय में तैनात तीन पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

पुलिस अधीक्षक टिहरी के कार्यालय में तैनात तीन पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

ऋषिकेश। ऋषिकेश में मुनीकीरेती स्थित अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के कार्यालय में तैनात तीन पुलिसकर्मियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमें अपर पुलिस अधीक्षक का गनर, ड्राइवर व फालोवर शामिल है। अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी का कार्यालय मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के भद्रकाली में संचालित होता है। अपर पुलिस अधीक्षक के वाहन चालक व गनर को बुखार की शिकायत पर उनका सोमवार प्रातः पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती रेती में एंटीजन टेस्ट कराया गया। जिसमें वह पॉजिटिव आए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि तीन कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने पर एहतियात के तौर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ का कोरोना सैंपल लिया गया है। कार्यालय को सैनिटाइज कर सील कर दिया गया है। पॉजिटिव आए कर्मचारियों का कांटेक्ट ट्रेसिंग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन तीन कर्मचारियों के अलावा अन्य किसी कर्मचारी और स्वयं अपर पुलिस अधीक्षक को भी कोविड के सिम्टम्स नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments