Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्णानंद खेल स्टेडियम की अव्यवस्थाओं पर खेल मंत्री नाराज, जिला क्रीड़ा अधिकारी...

पूर्णानंद खेल स्टेडियम की अव्यवस्थाओं पर खेल मंत्री नाराज, जिला क्रीड़ा अधिकारी को दिय यह निर्देश

ऋषिकेश। खेल मंत्री रेखा आर्य ने टिहरी जिले के मुनिकीरेती में स्थित पूर्णानंद स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री ने स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की। गुरूवार की दोपहर यहां पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्य ने उप क्रीड़ा अधिकारी ऋतु जैन से स्टेडियम में संचालित किए जा रहे खेल के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उप क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में स्टेडियम में आठ प्रकार के खेल संचालित हो रहे हैं। वहीं उन्होंने स्टेडियम में मैदान के समतलीकरण का विषय भी उठाया। खेल मंत्री ने कहा कि जल्द ही स्टेडियम के ग्राउंड को समतल किया जाएगा। जिससे यहां खेलने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

बालिका खेल छात्रावास पर शीघ्र किया जाएगा कार्य
मंत्री रेखा आर्य ने जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया कि जल्द ही निदेशालय को इस विषय से अवगत कराएं और समस्या को दूर किया जाए। साथ ही मंत्री ने कहा कि यहां पर बालिका खेल छात्रावास की जरूरत है, जिसको लेकर सम्बंधित अधिकारियों से बात कर जल्द ही इसके ऊपर कार्य किया जाएगा।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि जिस तरह से स्टेडियम का रख रखाव किया जाना चाहिए था उसमें कुछ कमियां देखने को मिली हैं, चूंकि यहां पर सुबह से देर शाम तक खिलाड़ी खेलने को आते हैं और उन्हें इन अव्यवस्थाओं के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है जो कि बेहद चिंताजनक विषय है। मंत्री ने कहा कि जल्द ही खेल स्टेडियम में व्यवस्थाएं बेहतर हो इसे लेकर जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया गया है। इस दौरान तहसीलदार नरेंद्रनगर पीताम्बर सिंह रावत, वरिष्ठ प्रसाशनिक अधिकारी डीएस रावत उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments