Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्व कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह सैनी ने साथियों के साथ थामा कांग्रेस...

पूर्व कैबिनेट मंत्री साहिब सिंह सैनी ने साथियों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ

कभी कांग्रेस के नेता रहे और फिर समाजवादी पार्टी में शामिल होकर मंत्री बने साहिब सिंह सैनी ने एक बार फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की उपस्थिति में सैनी ने अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि लालढांग विधानसभा क्षेत्र से 2002 में कांग्रेस प्रत्याशी रहे साहिब सिंह सैनी एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है, जो सभी धर्मों, वर्गों, संप्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि साहिब सिंह सैनी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

साहिब सिंह सैनी के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सतपाल सैनी, टीकाराम सैनी, सत्यपाल सैनी प्रधान, कर्म सिंह सैनी, परीक्षित सैनी, विजय सिंह सैनी, विपिन सैनी, वेदपाल सिंह, दीपक सैनी, सूबेदार विजेंद्र सिंह सैनी, नरेश सैनी, आशीष सैनी, कृष्णलाल सैनी, बृजपाल सैनी, दीपक सैनी, प्रीतम सिंह सैनी, कदम सिंह सैनी, राज सिंह सैनी, डॉ. राजेश सैनी, रफल सिंह सैनी, तालम सैनी, रतनलाल सैनी आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments