Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्व पीएम की पोती अद्रिजा के पति संग विवाद में आया नया...

पूर्व पीएम की पोती अद्रिजा के पति संग विवाद में आया नया मोड़, अब मेड ने दर्ज कराया एससीएसटी का केस

देहरादून: पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती अद्रिजा मंजरी व उनके पति अर्केश नारायण के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अद्रिजा मंजरी अपने पति, उड़ीसा के पूर्व मंत्री ससुर सहित अन्य के खिलाफ दो मुकदमें दर्ज करवा चुकी है।

अब अर्केश नारायण की कर्मचारी ने अद्रिजा मंजरी के खिलाफ जाति सूचक शब्दों शब्दों का इस्तेमाल करने पर एससीएसटी का मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से अद्रिजा मंजरी पत्नी अर्केश नारायण सिंह देओ निवासी राजपुर रोड के घर पर काम करती आ रही है। आरोप लगाया है कि अद्रिजा मंजरी ने उनके साथ र्दुव्यवहार किया और गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। सीओ मसूरी अनिल जोशी ने बताया कि इस मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद अगली कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments