Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्व पीएम वाजपेयी को सीएम रावत ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व पीएम वाजपेयी को सीएम रावत ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून।  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर याद किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत के ही नहीं, बल्कि विश्व के एक महान नेता थे। उनके नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। उनका पूरा जीवन गरीबों और वंचितों की सेवा के लिए समर्पित रहा।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर प्रदेशभर में उनको याद कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्मयंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वाजपेयी का उत्तराखंड से विशेष लगाव था। उत्तराखंड को अलग राज्य के रूप में स्थापित करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार और आदर्श हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments