Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्व सीएम विजय बहुगुणा पर भाजपा महिला नेत्री ने की अभद्र टिप्पणी।

पूर्व सीएम विजय बहुगुणा पर भाजपा महिला नेत्री ने की अभद्र टिप्पणी।

उत्तराखंड भाजपा में एक लेटर बमनी हड़कंप मचा दिया जी हां इस लेटर बम में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी का हवाला दिया गया जिससे उत्तराखंड भाजपा और असहज की स्थिति में आ गई है। जी हां लेटर रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ के द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को भेजा गया। जिसमें भाजपा नेत्री इंदु बाला के द्वारा भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में विजय बहुगुणा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है।
टिप्पणी में भाजपा नेत्री इंदु बाला के द्वारा पूर्व सीएम विजय बहुगुणा पर टिप्पणी करते हुए कहा गया है कि यदि पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा केदारनाथ जाएंगे तो वहां दवे हुए शव बहुगुणा को नोच खाएंगे और यही वह लाइन है जो उमेश शर्मा काऊ ने अपने शिकायती पत्र में लिखी जो उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है । पत्र में विधायक ने महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की मौजूदगी में कार्यक्रम के आयोजन की बात भी कही है और अभद्र टिप्पणी पर महानगर अध्यक्ष के द्वारा मौन रहने को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। वही खास बात यह है कि बहुगुणा के खिलाफ टिप्पणी करने वाली महिला नेत्री इंदु बाला को सरकार ने कर्मकार कल्याण बोर्ड में सदस्य के पद से नवाजा दिया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments