Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्व सीएम हरीश रावत ने खुद को किया क्वारंटीन, दस दिन तक...

पूर्व सीएम हरीश रावत ने खुद को किया क्वारंटीन, दस दिन तक नहीं करेंगे किसी से मुलाकात

देहरादून । पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। रावत ने समर्थकों सहित अन्य लोगों से कहा कि उनसे मिलने न आएं और मोबाइल से संपर्क में रहे। पूर्व सीएम के मुताबिक पिछले कुछ दिन वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहे।

इस बीच उनसे कई लोग मिले जो कोरोना संक्रमण के लिहाज से संदिग्ध कहे जा सकते हैं। मना करने पर भी कोई फूल देता है तो कोई कुछ और खाने का सामान ले आता है। वे नहीं चाहते कि उनके कारण किसी और को खतरा उठाना पड़े। इस स्थिति को देखते हुए ही उन्होंने 24 अगस्त से खुद को दस दिन के लिए सेल्फ क्वारंटीन करने का फैसला किया है।

कांग्रेस और विपक्ष में राहुल का कोई विकल्प नहीं: हरीश रावत

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेस और विपक्ष में राहुल गांधी का कोई विकल्प नहीं है। रावत के मुताबिक कांग्रेस अपने समय सिद्ध नेतृत्व के पीछे खड़ी है। सोनिया गांधी ने हमेशा कांग्रेस को संकट से उभारा है। राहुल गांधी भी विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने की क्षमता रखने वाले नेता है। कांग्रेस का कार्यकर्ता दिल से चाहता है कि राहुल गांधी अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस का नेतृत्व संभालें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments