Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरपेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति ने की शिरकत

पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति ने की शिरकत

देहरादून। संवाददाता। पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी के 17वें दीक्षांत समारोह मनाया गया, जिसके मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू थे। वेंकैया नायडू ने यहां छात्रों को मेडल व डिग्रियां प्रदान की। साथ ही छात्रों को उन्होंने प्रेरणादायी संबोधन भी दिया। उन्होंने यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए उसकी तारीफ की साथ ही छात्रों को शिक्षा का मतलब भी समझाया। वेंकैया नायडू ने कहा, किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए दीक्षांत समारोह एक महत्वपूर्ण अवसर होता है। इस अवसर पर आपके शैक्षणिक विकास प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि शामिल होती है। मेडल और डिग्री प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों के लिए यह गौरव और हर्ष का अवसर है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा और अध्ययन तो कभी न समाप्त होने वाली यात्रा है। आपके विश्विद्यालय द्वारा दिए गए शिक्षा संस्कार आपको भविष्य में भी ज्ञान के नए आयाम, नए सीमांत खोजने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments