Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का...

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन आज

देहरादून। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के लगातार बढ़ने के विरोध में आज कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के मुताबिक कांग्रेस का यह राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन है। इसके तहत प्रदेश में कांग्रेस प्रत्येक जिले में प्रदर्शन कर विरोध जताएगी। देहरादून में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया जाएगा।

दूसरी ओर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ आगरा में नोटिस जारी होने का भी कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस भवन में हुई बैठक में प्रीतम सिंह ने कहा कि अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह से डरकर चुप नहीं बैठेगी। सरकार की गलत नीतियों का विरोध लोकतांत्रिक तरीके से जताया जाएगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, आर्येंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री पीके अग्रवाल, राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, सुभाष चाौधरी, राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments