Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने...

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

ऋषिकेश। पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

महानगर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन से हाथों में तख्तियां व झंडे लेकर लक्ष्मणझूला मार्ग स्थित पेट्रोल पंपों तक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें सबसे न्यूनतम हैं। मगर, सरकार जनता पर 69 प्रतिशत टैक्स लगाकर जनता की जेब काटने का काम कर रही है। कार्यकारी अध्यक्ष शिव मोहन मिश्रा ने कहा कि पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, व्यापार ठप हो गए हैं, लोगों की नौकरियां समाप्त हो गई हैं, ऐसे में सरकार जनता को राहत देने के बजाय उनका उत्पीडन कर रही है।

एआइसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला व प्रदेश सचिव मदनमोहन शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को आम जनता की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। रैली में अरङ्क्षवद जैन, विमला रावत, प्रदीप जैन, नंदकिशोर जाटव, पार्षद राकेश ङ्क्षसह, पार्षद राधा रमोला, रामकुमार भतौलिये, अशोक शर्मा, गौतम नौटियाल, विवेक तिवारी आदि शामिल रहे।

उधर, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून रोड स्थित पेट्रोल पंप के समक्ष प्रदर्शन किया। मौके पर नगर निगम सभासद दल के नेता मनीष शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मधु जोशी, पार्षद राकेश ङ्क्षसह, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद जगत नेगी, पार्षद मधु मिश्रा, पार्षद राधा रमोला, पार्षद गुरङ्क्षवदर ङ्क्षसह, पार्षद भगवान ङ्क्षसह पंवार, विजयलक्ष्मी शर्मा, दीपक जाटव, अभिषेक शर्मा, एकांत गोयल, सरोजिनी थपलियाल आदि मौजूद थे।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भड़के कांग्रेसी, बांटे पर्चे

पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से हरबर्टपुर व लक्ष्मीपुर में पेट्रोल पंप पर धरना दिया। कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप पर आए लोगों को महंगाई के विरोध में पर्चे भी बांटे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने यह धरना दिया। हरबर्टपुर में पेट्रोल पंप पर धरने के दौरान जिला अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा भाजपा सरकार जन विरोधी सरकार है। भाजपा सरकार में देश की जनता को निरंतर छलने का काम किया गया है। पेट्रोल-डीजल के दाम आज सर्वोच्च स्तर पर हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम न्यूनतम दरों पर है।


सरकार आमजन को राहत देने के बजाय उनका शोषण करने का काम कर रही है। पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात ने कहा कि यह सरकार आए दिन महंगाई बढ़ा रही है। सरकार को जन सरोकारों से कोई वास्ता नहीं है। कोरोना महामारी के समय यह सरकार जनता का शोषण करने का काम कर रही है। धरने पर नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, जितेंद्र रावत, विकास नगर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, पूर्व पालिका अध्यक्ष बीना शर्मा, नितीश, मोहित बिष्ट, नितेश मुल्तानी, अब्दुल खालिद, पम्मी देवी, इशिता सेढ़ा, आरडी बिष्ट, आरपी ङ्क्षसह, हनीफ, गिरीश सप्पल आदि शामिल रहे।

वहीं, सहसपुर के लक्ष्मीपुर स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर सरकार से तेल की कीमतें वापस लेने की मांग की। साथ ही लोगों को पर्चे बांटे। प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता व कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, सुरेंद्र सिंह तोमर, गौतम डोगरा, संजय कुमार, जाकिर अली, अनिल घराटी,हाशिम अली, देवी सिंह नेगी, नरेंद्र गुसाई, गौरव जोशी, अशोक नेगी, हरीश बिष्ट, सुधीर रावत, राकेश चैधरी आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments