Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरपेड़ से टकराई स्कूल बस, एक बच्ची की मौत पांच घायल, दुर्घटना...

पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक बच्ची की मौत पांच घायल, दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार

विकासनगर। उत्तराखंड के विकासनगर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूल बस के पेड़ से टकराने के कारण एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि पांच बच्चों के घायल होने की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। साथ ही राहत बचाव काम शुरू कर दिया गया है। 

विकासनगर के बाडवाला वन चैकपोस्ट बैरियर के पास एक स्कूल बस के पेड़ से टकरा जाने से बस सवार एक छात्रा की मौत हो गई। दुर्घटना में पांच अन्य छात्र-छात्राओं को भी चोट आई हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

श्रृष्टि की मौत से परिजनों का लगा सदमा
सोमवार की सुबह बाड़वाला स्थित एक निजी स्कूल की बस छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। वन विभाग के चैकपोस्ट बैरियर के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के लिए बस चालक ने बस को सड़क के किनारे की ओर किया। इस दौरान बस का ऊपरी हिस्सा सड़क किनारे खड़े पेड़ के टहने से टकरा गया। जिसके चलते बस का सामने का हिस्सा व्यापक स्तर पर क्षतिग्रस्त हो गया।

बस में सवार पांच बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मची चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने ग्राम नेटवाड़ निवासी श्रृष्टि चौहान पुत्री पद्मसिंह चौहान को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल बच्चों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments