Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनपेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा, चार आरोपी नामजद

पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा, चार आरोपी नामजद

देहरादून। राज्य में चर्चित पेपर लीक प्रकरण में सीबीआई ने देर रात बड़ा कदम उठाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसी ने इस मामले में खालिद, सुमन, साबिया और हीना को आरोपी बनाया है। यह केस देहरादून एसीबी शाखा में नकल विरोधी कानून के तहत दर्ज किया गया है।

मामले की जांच का जिम्मा असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट राजीव चंदोला को सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और एजेंसी अब संबंधित दस्तावेज़ों व डिजिटल साक्ष्यों की जांच में जुटी है।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की पहचान के लिए पूछताछ की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी, ताकि दोषियों को सख्त सजा मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments