Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपौड़ी के भटोली गांव में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौके पर मौत

पौड़ी के भटोली गांव में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौके पर मौत

पौड़ी: उत्‍तराखंड के पौड़ी जिले के भटोली गांव में एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दोनों शवों को खाई से निकाला। वाहन खिरसू से भटोली आ रहा था।

गुरुवार देर रात हुई यह दुर्घटना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना गुरूवार देर रात हुई। जानकारी के मुताबिक कोतवाली श्रीनगर ने एसडीआरएफ को हादसे की सूचना दी। सूचना पर श्रीनगर पोस्ट से इंस्पेक्टर मंजरी नेगी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

बताया कि घटनास्थल पर एक बोलरो वाहन (संख्‍या यूए 12 8562) मुख्य मार्ग से अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे गिरा हुआ था, जिसमें 02 लोग सवार थे। दोनों शवों को खाई से निकाल कर पुलिस को सौंपा गया।

मृतकों के नाम :
अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह, उम्र- 35 वर्ष, निवासी- भटोली गांव, पौड़ी
देव सिंह पुत्र स्व0 बलबीर सिंह, उम्र- 40 वर्ष, निवासी- भटोली गांव, पौड़ी
रेस्क्यू टीम में शामिल रहे ये लोग :
निरीक्षक मंजरी नेगी
आरक्षी रोविन कुमार
आरक्षी विकास गुसाई
आरक्षी उपेंद्र इतवाल
आरक्षी मुकेश कुमार
पैरामेडिक्स प्रवीण सिंह
चालक मनोज सिंह

एसडीआरएफ टीम ने अत्यधिक विषम परिस्थितियों में किया रेस्‍क्‍यू
रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में वाहन तक पहुंचकर खोजबीन की गई तो पाया कि वाहन में सवार दोनों लोगों की मौत हो चुकी थी। टीम द्वारा दोनों मृतकों के शवों को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments