Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरप्रदीप मेहरा की मदद के लिए अब भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आईं...

प्रदीप मेहरा की मदद के लिए अब भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आईं आगे

अल्मोड़ा : सेना की तैयारी के लिए काम के बाद रोजाना दस किमी दौड़ने वाले अल्मोड़ा के चौखुटिया निवासी प्रदीप मेहरा सुर्खियों में हैं। उनके मदद के लिए लगातार लोग आगे आ रहे हैं। अब भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने एक लाख रुपये का चेक दिया है।

चौखुटिया के ग्राम धनाड़ निवासी प्रदीप मेहरा निर्धन परिवार से हैं। गरीबी का आलम यह है कि माता-पिता 12 वीं के बाद उन्हें पढ़ा तक नहीं सके। वह नोएडा के सेक्टर 49 बरोला में रहकर सेक्टर 16 में नौकरी करते हैं। प्रदीप रोजाना रात को छुट्टी के बाद सेना की तैयारी के लिए 10 किमी दौड़ कर सेक्टर- 16 से बरोला अपने रूम तक पहुंचते हैं।

पिछले दिनों उनका वीडियो इंटरनेट में जमकर वायरल हुआ। जिसमें वह घर की मजबूरी बताते हुए सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं। वीडियो में वह बता रहे हैं कि मां बीमार है और उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिसके चलते उन्हें 12 वीं के बाद से नौकरी करनी पड़ रही है। पर सेना में जाने के जुनून के बीच वह लगातार नौकरी के बाद इसकी तैयारी कर रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद प्रदीप की मदद को हर कोई आगे आ रहा है। भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ नांगलोई दिल्ली पहुंच प्रदीप की माता से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की ओर से प्रदीप को माता के उपचार के लिए एक लाख रुपये का चेक भेंट किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments