Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनप्रदेशभर के जनरल और ओबीसी कर्मचरी सीएम आवास कुच कर जताएंगे विरोध,...

प्रदेशभर के जनरल और ओबीसी कर्मचरी सीएम आवास कुच कर जताएंगे विरोध, प्रदर्शन से हो सकता है शहर में जाम

देहरादून। शहर की विभिन्न सड़कों पर आज लोगों को जाम से जूझना पड़ सकता है। प्रदेशभर के जनरल और ओबीसी कर्मियों ने सीएम आवास कूच करने की चेतावनी दी है, जिसके चलते सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। वहीं, पुलिस के अनुसार जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्ट भी किए जा सकते हैं।

प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ आज प्रदेशभर के जनरल और ओबीसी कर्मचारी सीएम आवास कूच कर अपना विरोध जताएंगे। उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के अनुसार सभी कर्मचारी सुबह करीब साढ़े दस बजे परेड मैदान पर इकट्ठा होंगे। यहां से रैली की शक्ल में सीएम आवास की ओर बढ़ेंगे।

कर्मचारी यहां से लैंसडौन चैक, दर्शनलाल चैक, घंटाघर, दिलाराम चैक, हाथीबड़कला होते हुए सीएम आवास की ओर बढ़ेंगे। कर्मचारियों की रैली के चलते इन सभी रूट पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस को अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ सकती है।

रैली की पूरी वीडियोग्राफी होगी
हजारों कर्मियों के सड़क पर उतरने के बावजूद यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने भी अपने स्तर से तैयारियां की हैं। वहीं, जाम लगने पर पुलिस रूट डायवर्ट करने का फैसला भी ले सकती है, जिससे लोगों को दिक्कत न हो।

रैली की पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी। इसके लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल भी किया जाएगा। सड़कों पर जाम की स्थिति होने पर रूट डायवर्ट भी किए जा सकते हैं। इस पर फैसला उस समय की स्थिति को देखकर लिया जाएगा। रैली के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से पुलिस पूरी सख्ती से निपटेगी।
– अरुण मोहन जोशी, डीआईजी

रैली में जुटने का आह्वान

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के जनपद स्तर के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को होने वाली महारैली में जुटने का आह्वान किया है। बुधवार को जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने विकासनगर, सहसपुर और रायपुर ब्लॉक में सघन अभियान चलाया।

सिंह ने कहा कि न्यायालयों के आदेश के बाद भी सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने का आदेश नहीं दिया है। बृहस्पतिवार को रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने को कहा। इस दौरान शक्ति प्रसाद भट्ट, नंद किशोर त्रिपाठी, चैधरी ओमवीर सिंह, राकेश प्रसाद ममगईं, महावीर सिंह गुंसाई आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments