Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी, यात्री परेशान

प्रदेशभर में रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी, यात्री परेशान

देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। बुधवार से बस सेवा की हड़ताल का ऐलान किया गया है। वहीं, परिवहन निगम ने कर्मचारी यूनियन को वार्ता के लिए बुलाया है।

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की ओर से वेतन भुगतान सहित सात सूत्री मांग को लेकर देहरादून मंडल में पांच दिन से हड़ताल की जा रही है। अब रोडवेज के सभी मंडलों में 13 जनवरी से हड़ताल शुरू हो गई है। 

यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चैधरी ने बताया कि यूनियन से जुड़े करीब 3500 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इनमें बड़ी संख्या ड्राईवर और कंडक्टरों की है। हालांकि 20 फीसदी ड्राईवर बसें संचालित कर रहे हैं। 

हड़ताल

यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चैधरी का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, वह आंदोलन जारी रखेंगे। निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन का कहना है कि कर्मचारी यूनियन से वार्ता कर उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

कुमाऊं मंडल में भी उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जुलाई के बाद से वेतन नहीं मिलने, वेतन विसंगतियों को दूर करने समेत अन्य मांगों का समाधान नहीं होने पर यूनियन ने यह निर्णय लिया है। 

यात्री परेशान

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि जुलाई 2020 के बाद से वेतन का भुगतान न होने, अन्य भुगतान लंबित रहने समेत अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया गया है।

कहा कि निगम के कुछ अधिकारियों ने झूठी रिपोर्ट के आधार पर यूनियन के पदाधिकारियों का उत्पीड़न शुरू कर दिया है। आज से पूरे प्रदेश में डिपो की प्रथम सेवा शुरू होने के समय से कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments