Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनप्रदेश को मिले 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारी और तीन छात्रावास अधीक्षक,...

प्रदेश को मिले 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारी और तीन छात्रावास अधीक्षक, सीएम ने दिए नियुक्तिपत्र

Uttarakhand CM Dhami distributes appointment letters to selected Assistant Social Welfare Officers

उत्तराखंड को 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारी और तीन छात्रावास अधीक्षक मिल गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से चयनित सभी अधिकारियों को नियुक्तिपत्र दिए।

सीएम ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर सरकारी रिक्त पड़े पदों पर भर्तियां करवाई जा रही हैं। कड़ी मेहनत, परिश्रम करने वाले आज सभी मेहनती यवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों से जीवन में हमेशा अनुशासन रखे जाने की बात कही। उन्होंने कहां कि स्वयं में अनुशासन रखकर हम आमजन को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करवा सकते हैं। अपनी सेवाओं के दौरान अच्छे काम करके दिखाना है ताकि हम अपनी सेवाओं से अंत्योदय के सिद्धांत को पूर्ण कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून लाकर नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने का काम किया है। नकल के अपराध में शामिल लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। अब राज्य में पूर्ण पारदर्शिता से परीक्षाएं हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments