Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनप्रदेश भर के जनरल ओबीसी कर्मचारियों का सैलाब परेड मैदान में उमड़ा,...

प्रदेश भर के जनरल ओबीसी कर्मचारियों का सैलाब परेड मैदान में उमड़ा, सीएम आवास कूच को निकले

देहरादून। प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ आज (बृहस्पतिवार) को देहरादून में प्रदेश भर के जनरल ओबीसी कर्मचारियों का सैलाब उमड़ा। परेड मैदान में सभा करने के बाद हजारों कर्मचारी हुजूम मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच के लिए निकल पड़े। इस दौरान प्रदर्शनकारी राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। उन्होंने प्रमोशन पर लगी रोक न हटाए जाने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

इससे पहले बुधवार को उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन ने महारैली का रूट प्लान जारी किया। साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पत्र लिखकर प्रमोशन पर लगी रोक हटाने का अनुरोध भी किया। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के मुताबिक, महारैली में पूरे राज्य के साथ ही सीमांत जनपद चमोली और पिथौरागढ़, उत्तरकाशी से भी कर्मचारी देहरादून पहुंचकर अपने विरोध का इजहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी प्रमोशन से रोक न हटाए जाने से कर्मचारी बेहद नाराज है। अब भी सरकार चाहे तो प्रदेश को कर्मचारियों के बड़े आंदोलन को टाल सकती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे प्रमोशन पर लगी रोक को तत्काल हटाने का अनुरोध किया है। साथ ही उनसे नए आरक्षण रोस्टर में किसी भी तरह का बदलाव न करने की अपील की गई है। उन्होंने पत्र में आगाह किया है कि दोनों मांगें पूरी न होने पर एसोसिएशन को बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

ये होगा महारैली का रूट
उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के रूट प्लान के अनुसार, सभी कर्मचारी सुबह 10.30 बजे से परेड मैदान में जुटना शुरू हो गए। यहां से रैली की शक्ल में कर्मचारी लैंसडौन चैक, दर्शनलाल चैक, घंटाघर, दिलाराम चैक व हाथीबड़कला से होते हुए मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।

सचिवालय में सचल दल बनाया

सचिवालय के जनरल ओबीसी कर्मचारियों की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चत करने के लिए कर्मचारियों और अधिकारियों का एक सचल दल बनाया गया है। यहां से सभी कर्मचारी रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

सचल दल में शिव स्वरूप त्रिपाठी, योमकेश दुबे, निर्मल कुमार, जेपी मैखुरी, कमलेश जोशी, अनिल उनियाल, पुष्कर नेगी, भूपेंद्र बसेड़ा, जीवन सिंह बिष्ट, नरेंद्र भट्ट, ललित चंद्र जोशी, बची सिंह बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments