Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने कोरोना के मरीजों की मदद के लिए...

प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने कोरोना के मरीजों की मदद के लिए कि राज्यव्यापी कोविड सहायता हेल्पलाइन शुरू

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना महामारी के दौरान बढ़ते संक्रमण को लेकर युवा मोर्चा द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान युवा मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी और जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे कुन्दन लटवाल ने से सभी जिलाध्यक्षों से वार्ता की उन्होंने एक एक कर प्रत्येक जिलाध्यक्ष से किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली।

कुन्दन लटवाल ने कहा कि 27 अप्रैल को प्रत्येक जिला केंद्र पर प्लाजमा डोनट का कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें और 1 मई से 18 साल से ऊपर के लोगो को वेक्सीन लगनी है उन्होंने कहा वेक्सिनेशन कार्यक्रम युवा मोर्चा प्रदेश के सभी मंडलो में वेक्सिनेशन कैम्प लगाकर करेगा। कुन्दन लटवाल ने कार्यक्रमो को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रत्येक जिले में जिला संयोजक की नियुक्ति करी।

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के आह्वान पर 29 देवतुल्य डॉक्टर फ़ोन के माध्यम से अपनी निशुल्क रूप से अपनी सेवाएं देंगें जिनके आज युवा मोर्चा ने फ़ोन नंबर भी जारी किये।

प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा ने कोरोना के मरीजों की मदद के लिए राज्यव्यापी कोविड सहायता हेल्पलाइन शुरू की है। प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा कि कोविड सहायता हेल्पलाइन के माध्यम से कोरोना के मरीजों के स्वास्थ्य संबंधित सेवा, अस्पताल व दवाई की समस्या, प्लाज्मा आवश्यकता व दान, अस्पतालों के ज्यादा बिल की समस्या और कहीं पर फंसे पड़े नागरिकों की मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि घर से न निकल पाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।

कुन्दन लटवाल ने बताया कि प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा का कोविड सहायता हेल्पलाइन नंबर 6397181608 है। उन्होंने कहा कि नागरिक हेल्पलाइन नंबर पर आने वाले फोन को संबंधित जिलो में ट्रांसफर कर प्रदेश के कोने-कोने में लोगों को संभव मदद पहुंचाई जाएगी। चाहे वह बेड की जरूरत हो या ऑक्सीजन की या फिर भोजन की। कार्यकर्ता इसके लिए मददरूप होंगे।

उन्होंने कहा हर युवा मोर्चा के सदस्य कोरोना काल में लोगों की सहायता करने को तैयार है उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी जिला स्तर पर भी 4-4 पदाधिकारियों के नाम व नम्बर जारी किए गए हैं। और  भारतीय जनता युवा मोर्चा के फेस बुक पेज पर भी अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। उन्होंने कहा सामान्य जनता की उम्मीद भाजपा सरकार और भाजपा परिवार से है। इसलिए भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अधिक जिम्मेदारी से काम करते हुए नागरिकों तक सेवाएं पहुचाने का काम कर रहा है।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह और रंजन बर्गली ने संयुक्त रूप से किया बैठक में बैठक में प्रदेश महामंत्री रंजन बरगली, प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विपुल मेंदुली, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सागर गोयल प्रदेश मंत्री रवि पाल, विपिन पांडे, सुधीर जोशी दिव्य राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल, सोशल मीडिया प्रभारी अमित नारंग, नेहा शर्मा, भावना चौधरी, अंजलि सेमवाल, संजय चमोली, और सभी जिलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments