Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश में तीन माह की सभी जरूरी दवा उपलब्धः सीएम रावत

प्रदेश में तीन माह की सभी जरूरी दवा उपलब्धः सीएम रावत

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिए डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया गया है। प्रदेश में तीन महीनों के लिए सभी जरूरी दवा उपलब्ध हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य को पीपीई किट, एन-95 मास्क और वेंटिलेटर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

मंगलवार को मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षव‌र्द्धन से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की और प्रदेश में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस अच्छा कार्य कर रही है। बाहर से आने वाले सभी लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। प्रत्येक जिले में सर्वे टीम सक्रिय की गई है। राज्य में डबलिंग रेट को भी काफी नियंत्रित किया गया है। पूरी टीम उत्साह एवं सतर्कता से काम कर रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के मामले में उत्तराखंड की काफी अच्छी स्थिति है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में और सतर्कता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को जल्द ही पीपीई किट और मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार की सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी से कोरोना नियंत्रण के प्रयासों की जानकारी ली।

इस दौरान उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य सचिव नितेश झा, प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय और निदेशक एनएचएम युगल किशोर पंत आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments