Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रदेश में मुसीबत बनी बारिश.. तोताघाटी में भूस्खलन से ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग बंद

प्रदेश में मुसीबत बनी बारिश.. तोताघाटी में भूस्खलन से ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग बंद

ऋषिकेश एएनआई। उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच भूस्खलन लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। भूस्खलन से हाईवे लगातार बंद हो रहे हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर भी भूस्खलन का दौर जारी है। बीते कई दिनों से भूस्खलन व मलबे के चलते राजमार्ग बंद होने का सिलसिला बना हुआ है। इसी क्रम में अब तोताघाटी में पहाड़ से 100 मीटर ऊपर भूस्खलन के कारण एनएच-58 ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग बंद कर दिया गया है।

टिहरी जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित के अनुसार, तोताघाटी में पहाड़ से 100 मीटर ऊपर भूस्खलन के कारण एनएच-58 ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग बंद कर दिया गया है।

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन का दौर जारी
बता दें कि आठ अगस्त की शाम ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऋषिकेश से करीब 30 किलोमीटर आगे अटाली गंगा के समीप भूस्खलन होने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने इस रूट पर श्रीनगर की ओर जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को वाया खाड़ी गज होते हुए देवप्रयाग तथा चंबा टिहरी- गाडोलिया होते हुए श्रीनगर के लिए डायवर्ट किया था।

इसी तरह श्रीनगर से आने वाले वाहनों को भी इन रूट पर डायवर्ट किया गया था। इस रूट के ट्रैफिक को अन्य वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments