Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रधानमंत्री के दौरे से पहले बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, तैयारियों का लिया...

प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बदरीनाथ पहुंचे सीएम धामी, तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ और बदरीनाथ में पूजा-अर्चना के बाद वहां पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उनके दौरे के तहत बुधवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्‍होंने तैयारियों का जायजा लिया और समीक्षा करेंगे। उन्‍होंने धाम में पूजा अर्चना भी की।

21 अक्टूबर को केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जबकि बदरीनाथ में दर्शन के बाद देश के अंतिम गांव माणा में सीमांत क्षेत्रों के विकास को शुरू की गई वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत सड़क व रोपवे परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्री के रूप में नमो का केदारनाथ का यह छठवां और बदरीनाथ का दूसरा दौरा है। 21 अक्टूबर को लगभग ढाई घंटे केदारनाथ में रहने के बाद प्रधानमंत्री बदरीनाथ के लिए रवाना होंगे। भगवान बदरीनारायण के दर्शन व पूजा के पश्चात वह रिवरफ्रंट एवं साकेत चौक में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देखेंगे।

दोपहर में प्रधानमंत्री माणा गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और फिर बदरीनाथ लौटकर अराइवल प्लाजा व झील निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। शाम को उनके समक्ष बदरीनाथ का थीम आधारित प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। रात्रि विश्राम बदरीनाथ में करने के बाद 22 अक्टूबर की सुबह प्रधानमंत्री दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments