Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे एम्स, घायलों से जाना हाल; मांगी हेल्थ...

प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे एम्स, घायलों से जाना हाल; मांगी हेल्थ रिपोर्ट

ऋषिकेश। प्रभारी मंत्री उत्तरकाशी प्रेमचंद अग्रवाल ने बीते रोज गुजरात के श्रद्धालुओं से भरी बस के दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों का एम्स ऋषिकेश पहुंचकर हाल जाना। इस दौरान उन्होंने घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी वार्ता की। साथ ही गंभीर रूप से घायलों को समुचित उपचार दिए जाने के लिए कहा।

अग्रवाल ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी से दूरभाष पर वार्ता कर घायलों के खोए सामान, मोबाइल फोन को पहुंचाने के निर्देश दिए।

घायलों की मांगी रिपोर्ट
सोमवार को मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने एम्स ऋषिकेश में उपचार को पहुंचे घायलों 59 वर्षीय नैनाबेन, 23 वर्षीय विवेक, 51 वर्षीय मनीष, 27 वर्षीय मुकेश, 39 वर्षीय हरेंद्र सिंह, 38 वर्षीय गुरूभाई, 40 वर्षीय ब्रिजराज, 42 वर्षीय संजय, 43 वर्षीय अशोक, 55 वर्षीय सुरेश, 52 वर्षीय रेखा, 52 वर्षीय देवकर, 29 वर्षीय संजू, 27 वर्षीय मीराबेन के स्वास्थ्य की रिपोर्ट जानी।

घायलों से की बातचीत
चिकित्सकों से स्वास्थ्य रिपोर्ट जानने के बाद मंत्री अग्रवाल ने घायलों से वार्ता की। उन्होंने घायलों से वार्ता कर बताया कि उत्तराखंड सरकार आपके साथ हैं, कहा कि करीब चार लोग ज्यादा चोटिल हैं, जिनका समुचित उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शेष घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ होने पर डिस्चार्ज किया जाएगा।

घायलों से वार्ता के दौरान सामान, मोबाइल फोन इत्यादि के खोने की जानकारी मिली। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने मौके से ही जिलाधिकारी उत्तरकाशी को दूरभाष पर वार्ता कर घायलों के खोए सामान, मोबाइल फोन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, तहसीलदार चमन सिंह, एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, डा. मधुर उनियाल, जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल, नितिन सक्सेना, जगावर सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments