Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डप्रिंसिपल से वार्ता में नहीं बनी बात, आज से भूख हड़ताल करेंगे...

प्रिंसिपल से वार्ता में नहीं बनी बात, आज से भूख हड़ताल करेंगे डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र; इन मांगों को मानने से किया मना

डीएवी पीजी कॉलेज में प्राचार्य और छात्रों के बीच कई दिनों से जारी विवाद बढ़ता जा रहा है। प्राचार्य से वार्ता विफल होने के बाद गुरुवार से छात्र भूख-हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं। बुधवार सुबह दस बजे छात्रों ने डीएवी में विरोध-प्रदर्शन किया और प्रवेश समिति को बैठने नहीं दिया। इसके चलते चौथे दिन भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। इस बीच, छुट्टी से लौटे प्राचार्य डॉ. केआर जैन ने छात्रों को वार्ता के लिए बुलाया।

शाम करीब चार बजे तक वार्ता चलती रही। लेकिन, प्राचार्य ने छात्रों की दो प्रमुख मांगों को मानने से साफ इनकार कर दिया है। ऑफलाइन फीस भुगतान और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेना प्रमुख मांग थी। छात्र नेता हनी सिसोदिया ने बताया कि प्राचार्य ने मुकदमे वापस लेने से इनकार कर दिया है। जबकि, छात्र शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। ऐसे में गुरुवार से छात्र संघर्ष समिति भूख-हड़ताल शुरू कर देगी।

डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केआर जैन ने कहा, ‘छात्रों पर दर्ज मुकदमे किसी भी हाल में वापस नहीं लिए जाएंगे। जहां तक इस मामले में छात्रों के सहयोग की बात है तो डीएवी कॉलेज प्रशासन पूरी तरह से उनकी मदद करेगा। लेकिन, यहां अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments