Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरप्रेमनगर में पड़ा मिला मिसफायर मोर्टार सेल बम निरोधक दस्ते के कब्जे...

प्रेमनगर में पड़ा मिला मिसफायर मोर्टार सेल बम निरोधक दस्ते के कब्जे में

देहरादून : आज प्रेमनगर क्षेत्र में एक मिस फायर मोर्टार सेल मिलने से पुलिस सकते में आ गई। प्रेम नगर थाना पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ता बुलाकर कब्जे में ले लिया। फिलहाल मोर्टार सेल को बम निरोधक दस्ता ने सुरक्षित अपने पास रख लिया है बाद में निष्क्रिय किया जाएगा।

प्रेमनगर थाना के एसओ ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे सूचना मिली की नंदा की चौकी के पास सूखी नदी के किनारे एक संदिग्ध वस्तु पड़ी हुई है। सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा।  मौके पर एक मिसफायर मोर्टार सेल पड़ा हुआ था।  जिस पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा बम निरोधक दस्ता टीम को सूचित कर उन्हें मौके पर बुलाया गया।  बीडीएस टीम द्वारा प्राथमिक जांच में उक्त सेल का मिसफायर मोर्टार सेल होना बताया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments