Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरप्लास्टिक मुक्ति को लेकर एक लाख लोगों ने बनाई मानव श्रंखला

प्लास्टिक मुक्ति को लेकर एक लाख लोगों ने बनाई मानव श्रंखला


देहरादून। संवाददाता। राजधानी दून के लोगों ने आज प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संदेश देने के लिए 50 किलोमीटर लम्बी मानव श्रंखला बनाईए जिसमें एक लाख से भी अधिक लोगों ने अपना सक्रिय सहयोग दिया। पर्यावरण सुरक्षा के लिए चलाये जाने वाले कार्यक्रमों और आयोजनों में यह सबसे बड़ा और एतिहासिक प्रयास है।


नगर निगम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कई दिनों से दून का पूरा शासन प्रशासन जुटा हुआ था। पूर्व निर्धारित और तय रूट पर आज सुबह नौ बजे से इस मानव श्रंखला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री से लेकर तमाम क्षेत्रीय विधायकों व जन प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं ने सहभागिता की वहीं मानव श्रंखला में बच्चेए बूढ़े व जवान सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया।


मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने इस अवसर पर कहा कि हमारे पर्यावरण को प्लास्टिक से भारी नुकसान हो रहा है। इससे मानव जीवन ही नहीं अपितु पशु पक्षी व अन्य जीवों के साथ वनस्पति तक प्रभावित हो रही है हमारी धरती एक प्लास्टिक का गृह बनकर रह गयी है जिससे मुक्ति अति आवश्यक है। उन्होने इस मानव श्रंखला को मिले जन सहयोग पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इसमें जिस तरह हर वर्ग जातिकृधर्म के लोगों ने रूचि दिखायी हैए खास कर बच्चों ने जो सहभागिता की है उससे इसकी सफलता तय है। उन्होने कहा कि हमें हर हाल मं प्लास्टिक का प्रयोग बंद कर देना चाहिए।


यह तो अब समय ही बतायेगा कि इस मानव श्रंखला से कितनी जन जागरूकता बढ़ती है और प्लास्टिक के उपयोग में कितनी कमी आती है लेकिन जहंा तक इस आयोजन की सफलता की बात है उसे सौ फीसदी सफल ही कहा जा सकता है। इस दौरान अस्पतालों और सरकारी विभागों में प्लास्टिक का यूज बंद करने के लिए कई अभिनव प्रयास किये गये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments