Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डफिर स्थगित हुई कंपनी सेक्रेटरी की परिक्षाएं, 18 अगस्त से होंगी शुरू

फिर स्थगित हुई कंपनी सेक्रेटरी की परिक्षाएं, 18 अगस्त से होंगी शुरू

देहरादून। द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया, आईसीएसआई ने जून में होने वाली सीएस परीक्षाएं फिर स्थगित कर दी हैं। यह परीक्षाएं छह से 16 जुलाई के बीच होनी थीं। अब परीक्षाएं 18 अगस्त से होंगी।

आईसीएसआई ने अब फाउंडेशन प्रोग्राम, एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम, प्रोफेशनल प्रोग्राम, पोस्ट मेंबरशिप क्वालिफिकेशन परीक्षा निरस्त कर दी है। कोरोना वायरस महामारी के कारण मौजूदा हालात को देखते हुए इंस्टीट्यूट ने यह निर्णय लिया गया है।

इस फैसले के बारे में संस्थान ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक अब यह परीक्षा 18 से 28 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा की डेट शीट इंस्टीट्यूट की वेबसाइट www.icsi.edu पर उपलब्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments