Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डफिल्म 'चक्रव्यूह' में नजर आएंगे सतपुली के पदमेंद्र, गढ़वाली, कुमाऊंनी के साथ...

फिल्म ‘चक्रव्यूह’ में नजर आएंगे सतपुली के पदमेंद्र, गढ़वाली, कुमाऊंनी के साथ ही हिंदी भाषा में किया जाएगा रिलीज

कोटद्वार। जोधा फिल्म्स के बैनर तले बन रही फीचर फिल्म ‘चक्रव्यूह’ में कोटद्वार के सतपुली के रिंगवाड़ गांव निवासी पदमेंद्र सिंह रावत विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। वर्तमान में फिल्म की शूटिंग कुमाऊं क्षेत्र के चंपावत में चल रही है। फिल्म का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पहाड़ की संस्कृति से अवगत करवाना है। फिल्म को गढ़वाली, कुमाऊंनी के साथ ही हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म चक्रव्यूह में लीड रोल में पदमेंद्र सिंह रावत

मूल रूप से सतपुली क्षेत्र के अंतर्गत पट्टी असवालस्यूं के रिंगवाड़ गांव निवासी पदमेंद्र सिंह रावत वर्तमान में दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। पदमेंद्र फिल्म भंवरे व टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल, एयरलाइंस के साथ ही दस से अधिक गढ़वाली फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन दिनों डायरेक्टर सुशीला रावत के निर्देशन में बनाई जा रही फिल्म चक्रव्यूह में उन्हें लीड रोल दिया गया है।

गढ़वाली व कुमाऊंनी पारंपरिक परिधान में नजर आएंगे कलाकार

पदमेंद्र बताते हैं कि फिल्म में वह एक विलेन का रोल निभा रहे हैं, जो अपने निजी स्वार्थों के लिए पहाड़ के सीधे-सादे ग्रामीणों को ठगता है। फिल्म में सभी कलाकार गढ़वाली व कुमाऊंनी पारंपरिक परिधान में नजर आएंगे। बताया कि इससे हमारी आने वाली पीढ़ी को अपने पहाड़ के परिधानों के बारे में जानकारी मिलेगी।

शेक्सपीयर के बहुचर्चित नाटक ओथेलो पर आधारित है कहानी

बताया कि फिल्म में लोकगायिका कल्पना चौहान, रोहित चौहान, शिवानी भागवत, अमित खरे ने गीत को स्वर दिया है। फिल्म की कहानी शेक्सपीयर के बहुचर्चित नाटक ओथेलो पर आधारित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments