Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरफीस वृद्धि के विरोध में छात्र सड़कों पर, पुलिस से नोकझोक

फीस वृद्धि के विरोध में छात्र सड़कों पर, पुलिस से नोकझोक


देहरादून। संवाददाता। मनमानी फीस वसूली को लेकर जहां आयुष छात्र एक महीने से परेड ग्रांउड में धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन पर डटे हुए है वहीं बीते पांच दिनों से गढ़वाल विश्वविघालय के छात्र भी शुल्क वृद्धि के विरोध में सड़कों पर उतर कर कुलपति और उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है।


छात्र संगठनों द्वारा एक स्वर से इस फीस वृद्धि का विरोध किया जा रहा है। सेमिस्टर फीस और परीक्षा शुल्क में वृद्धि से नाराज यह छात्र नेता पिछले पांच दिनों से आन्दोलन छेड़े हुए है। डीएवी, डीबीएस तथा एमकेपी की छात्राएं सभी सामुहिक रूप से इस शुल्क वृद्धि का विरोध कर रहे है। जगह जगह शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व कुलपति के पुतले फूंक कर यह छात्र अपना विरोध जता चुके है।
आज इन आंदोलनकारी छात्रों द्वारा पहले गांधी पार्क पर भीख मांगकर अपना विरोध जताया गया। इसके बाद यह छात्र भीख में जमा किये गये पैसों को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को देने जा रहे थे। भारी संख्या में छात्रों को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के आवास कूच करते देख पुलिस द्वारा इन्हे प्रेस क्लब के समीप बैरिकेटिंग लगाकर रोक दिया गया।

जिसे लेकर छात्रों व पुलिस के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गयी। छात्र शिक्षा मंत्री से मिलकर उन्हे अपनी बात कहने और भीख में मांगे पैसे सौंपना चाहते थे वहीं पुलिस उन्हे आगे न जाने की जिद पर अड़ी हुई थी। जिसे लेकर लम्बे समय तक छात्रों व पुलिस के बीच खींच तान जारी रही अंत में छात्र वहीं सड़क पर बैठ गये और शिक्षा मंत्री व कुलपति के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।


उधर मसूरी में भी आज एमपीजी कालेज के छात्रों ने शिक्षा मंत्री व कुलपति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। तथा कालेज गेट पर ताला जड़ दिया। छात्रों का कहना है कि वह तब तक कालेज नहीं खुलने देंगे जब तक फीस वृद्धि को वापस नहीं लिया जायेगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि दून में छात्र कालेजों में तालाबंदी कर चुके है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments