Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डफुलैत गांव के निकट मैक्‍स वाहन खाई में गिरा, वाहन चालक सहित...

फुलैत गांव के निकट मैक्‍स वाहन खाई में गिरा, वाहन चालक सहित 12 लोग घायल

देहरादून : मालदेवता स्थित फुलैत गांव के निकट एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक सहित 12 सवारियां घायल हो गए। स्थानीय नागरिकों की सहायता से पुलिस ने घायलों को कोरोनेशन व दून अस्पताल पहुंचाया।

रायपुर के थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि मंगलवार सुबह एक वाहन देहरादून की तरफ आ रहा था। फुलैत गांव के निकट वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सवारियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि सभी यात्री सिमयारी गांव के निवासी हैं और गांव से सुरकंडा देवी मंदिर जा रहे थे। घायलों में वाहन चालक गंभीर सिंह, आनंदी देवी, रजनी देवी, केशव रावत, कीडी देवी, कविता भट्ट, मंजू, हिमांशु, प्रियांशु, महादेव, राजेंद्र भट्ट और सहदेव शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments