Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डफ्री बिजली के बाद आप का एक और चुनावी वादा,कहा-सरकार बनते ही...

फ्री बिजली के बाद आप का एक और चुनावी वादा,कहा-सरकार बनते ही भंग होगा देवस्थानम बोर्ड

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि प्रदेश में आप की सरकार बनते ही देवस्थानम बोर्ड को भंग किया जाएगा। पार्टी ने भाजपा पर बोर्ड को लेकर दोहरा रुख अपनाने का भी आरोप लगाया है। पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली और केदारनाथ विधानसभा प्रभारी सुमंत तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। लंबे समय से तीर्थ पुरोहित बोर्ड के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश में 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की है, अगर आप की उत्तराखंड में सरकार बनती है।

पिरशाली ने कहा कि तीर्थपुरोहित बोर्ड के खिलाफ प्रधानमंत्री को अपने खून से पत्र लिख चुके हैं ,बावजूद इसके सरकार बोर्ड को भंग नहीं कर रही है। सुमंत तिवारी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के नाम पर पुरोहितों का उत्पीडन कर रही है। तिवारी ने कहा कि एक ओर अन्य राज्यों में भाजपा सरकार देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ है वहीं उत्तराखंड में बोर्ड का गठन किया जा रहा है। बोर्ड के सवाल पर राज्य के पूर्व और मौजूदा मुख्यमंत्री का भी एक स्टैंड नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनते ही पहली कलम से देवस्थानम बोर्ड के फैसले को निरस्त कर तीर्थ पुरोहितों के हक हकुको का सम्मान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments