Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधबंद पड़ी बीमा पालिसी के भुगतान का झांसा देहरा 3.91 लाख ठगे

बंद पड़ी बीमा पालिसी के भुगतान का झांसा देहरा 3.91 लाख ठगे

देहरादून। बंद पड़ी बीमा पालिसी के भुगतान कराने का झांसा देहरा 3.91 लाख रूपये ठग लिए गए। धोखाधड़ी दीपक शर्मा निवासी बिष्ट गांव घंघोड़ा के साथ हुई। उन्होंने राजपुर थाने में दी तहरीर में कहा कि उनकी एचडीएफसी लाइफ की बीमा पालिसी 2019 से बंद पड़ी है। कुछ दिन पहले अनजान नंबरों से फोन आए। फोन करने वालों ने झांसा दिया कि उनकी पालिसी में कुछ रकम जमा कराने पर पूरा प्रीमियम भुगतान करा देंगे। इस तरह झांसे में लेकर अलग-अलग चार्ज के बहाने पीड़ित से अपने दिए बैंक खातों में 3.91 लाख रूपये जमा करवा लिए। इसके बाद भी आरोपियों ने और रकम की मांग की। तब पीड़ित को समझ आया कि उनके साथ साइबर ठगी हो रही है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments