Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग फिर से बंद, लामबगड़ खचड़ा नाले में आया मलबा,...

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग फिर से बंद, लामबगड़ खचड़ा नाले में आया मलबा, बछेलीखाल में हाईवे खुला

देवप्रयाग के समीप बछेलीखाल में रात से अवरुद्ध बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह सात बजे यातायात के लिए खुल गया है। रात लगभग नौ बजे मलबा आने की वजह से राजमार्ग पर यातायात रुक गया था। उधर, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड़ खचड़ा नाले में फिर से कल देर रात मलबा आने से बंद हो गया। 

इससे पहले, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में नाला उफान पर आने से करीब 10 मीटर हिस्सा बह गया था। इससे हाईवे पर वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया था। हालांकि शुक्रवार सुबह मौसम साफ होने पर हाईवे खोलने का काम शुरू हुआ और करीब 11 बजे यातायात सुचारु कर दिया गया। 

बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में खचड़ा नाला मुसीबत बना हुआ है। बारिश होते ही यहां पर अक्सर राजमार्ग बंद हो रहा है। बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे क्षेत्र में तेज बारिश होने पर नाला उफान पर आ गया, जिससे हाईवे का एक हिस्सा बहने से यातायात बाधित हो गया। हाईवे बंद होने पर पुलिस ने धाम में जाने वाले वाहनों को पांडुकेश्वर में ही रोक दिया। सुबह हाईवे खुलने पर 40 से अधिक छोटे बड़े वाहन बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments