Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबदलते मौसम ने बढ़ाई ठंड, अगले 24 घंटे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में...

बदलते मौसम ने बढ़ाई ठंड, अगले 24 घंटे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में आज मौसम सामान्य बना है। कहीं धूप खिली है तो कहीं पर हल्के बादल छाए हैं। कई इलाकों में दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ हुई। वहीं, बदलते मौसम ने अब प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। सुबह और शाम मैदान से पहाड़ तक ठिठुरन होने लगी है।

उधर, मौसम विज्ञानियों ने राज्य के पर्वतीय के साथ ही मैदानी इलाकों में भी मौसम के मिजाज बदलने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश संग बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 24 घंटे में हल्की बारिश संग बर्फबारी की संभावना है। यदि पर्वतीय इलाकों में बारिश होने के साथ ही बर्फबारी होती है, तो इसका असर ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में भी ठंड के रूप में देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments