Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनबर्फ में फिसलकर पाक सीमा पर लापता जवान की खोज के लिए...

बर्फ में फिसलकर पाक सीमा पर लापता जवान की खोज के लिए सीएम केंद्र सरकार से करेंगे बात

देहरादून। पिछली आठ जनवरी से लापता अनंतनाग फारवर्ड पोस्ट पर तैनात 11वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान राजेंद्र सिंह के परिजन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री से राजेंद्र को ढूंढने के लिए केंद्र सरकार से बातचीत की मांग की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को आश्वासन केंद्र सरकार से बातचीत का आश्वासन दिया है।

रविवार को राजेंद्र के पिता रतन सिंह नेगी, भाई कुंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिले। इस दौरान राजेंद्र के पिता ने उनके बेटे को खोजने के लिए केंद्र सरकार से बात कर उचित कार्रवाई की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में रक्षा मंत्री के साथ ही सेना के उच्चाधिकारियों से बातचीत करेंगे।

विदित है कि 11वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात जवान राजेंद्र सिंह पिछले आठ जनवरी से लापता हैं। अनंतनाग फारवर्ड पोस्ट के नजदीक एवलांच आने से वह पाक सीमा की तरफ गिर गए थे। लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments