Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबर्फ से लकदक हुई पहाड़ियां, दौड़े चले आए पर्यटक

बर्फ से लकदक हुई पहाड़ियां, दौड़े चले आए पर्यटक

snowfall in uttarakhand

उत्तराखंड की पहाड़ियां बर्फ से लकदक है। सुबह-सुबह ये खूबसूरत नजारा देखने के लिए पर्यटकों ने भी बर्फबारी वाले क्षेत्रों में रुख किया। जगह-जगह से पर्यटकों के बर्फबारी का आनंद लेते तस्वीरें सामने आ रही है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में भी बर्फबारी की संभावना जताई थी और आज सुबह प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी का नजारा देखने को मिला।

उत्तराखंड की पहाड़ियां चांदी सी चमक रही हैं। बर्फभारी देख पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मुक्तेश्वर में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, पंतनगर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी कमी के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात से ठंड बढ़ गई है। मुनस्यारी के खलियाटॉप सहित मिलम, पंचाचूली में एक इंच बर्फबारी हुई है। निचले क्षेत्रों में दिनभर बादल छाने से ठंड बढ़ गई है। खलियाटॉप में एक इंच, मिलम में दो इंच, नग्निधूरा में दो इंच, लास्पा में दो इंच बर्फबारी हुई है। खलियाटॉप में बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मुनस्यारी में ठंड बढ़ने के बाद बलाती ईको पार्क में तालाब और पाइपलाइन जम गई हैं।

नलों में ही पानी जमने से सुबह के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ सहित विभिन्न हिस्सों में सुबह के समय बूंदाबांदी हुई। डीडीहाट, बेड़ीनाग, कनालीछीना, थल सहित कई अन्य हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। ठंड बढ़ने के बाद पिथौरागढ़ बाजार में दिनभर सुनसानी रही। पिथौरागढ़ में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई। पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।

23 से 26 जनवरी तक मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज गर्जना के साथ जोरदार बारिश और बर्फबारी की पूरी संभावना है। ऐसे में राज्य सरकार, शासन और जिला प्रशासन स्तर पर सतर्क रहने की जरूरत है। राजधानी देहरादून में भी आज कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अधिकतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments