Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबाबा रामदेव के बचाव में उतरे आचार्य बालकृष्ण, कहा- आयुर्वेद को बदनाम...

बाबा रामदेव के बचाव में उतरे आचार्य बालकृष्ण, कहा- आयुर्वेद को बदनाम करने के लिए किया जा रहा टारगेट

देहरादून। पिछले कई दिनों से एलोपैथी को लेकर दिए गए बयान से चर्चाओं में रहे योग गुरु स्वामी रामदेव के बचाव में अब आचार्य बालकृष्ण उतर आए हैं। उन्होंने बाबा रामदेव का बचाव करते हुए ट्वीट किया। आचार्य बालकृष्ण ने लिखा कि पूरे देश को ईसाई बनाने के लिए बाबा रामदेव को टारगेट किया जा रहा है। बाबा रामदेव को टारगेट कर आयुर्वेद को बदनाम किया जा रहा है। वहीं, जब इस पर आचार्य बालकृष्ण से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें जो कहना था उन्होंने ट्वीट कर दिया है। बाकी कोई बात नहीं करनी है।

आईएमए से पूछे 25 सवाल
एलोपैथी दवाओं पर विवादित बयान को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के पत्र के बाद बाबा रामदेव ने रविवार को अपने बयान पर खेद व्यक्त किया था। वहीं, सोमवार को उन्होंने फार्मा कंपनियों और आईएमए को खुला पत्र जारी किया है।

पत्र में अलग-अलग बीमारियों के स्थायी इलाज से जुड़े 25 सवाल पूछे। बाबा रामदेव ने खुला पत्र अपने ट्वीटर एकाउंट से जारी किया है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है कोरोनाकाल में बाबा रामदेव सुर्खियों में हैं। पतंजलि के कोरोनिल दवा से कोरोना मरीजों के इलाज के दावे के बाद बीते दिनों एलोपैथी दवाओं पर उनके विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ था।

बयान पर आईएमए और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की कड़ी आलोचना के बाद बाबा रामदेव को बैकफुट पर आकर बयान वापस लेना पड़ा था। सोमवार को फार्मा कंपनियों और आईएमए के नाम 25 सवालों का खुला पत्र जारी कर रामदेव फिर सुर्खियों में आ गए हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments