Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबारामूला में शहीद राकेश के घर गूंजी किलकारी, बेटे ने लिया जन्म

बारामूला में शहीद राकेश के घर गूंजी किलकारी, बेटे ने लिया जन्म

बीएसएफ के शहीद सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल के घर मंगलवार की सुबह किलकारी गूंज उठी। घर में पुत्ररत्न की प्राप्ति होने से सभी लोग और रिश्तेदार खुश हैं। शहीद राकेश डोभाल के घर में बेटे के जन्म की सूचना के बाद लोगों ने भी बधाइयां देना शुरू कर दिया। करीब एक महीने पहले बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। आज से ठीक एक महीने पहले 16 नवंबर को उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा था।इसी दिन शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया था। उनका परिवार वर्तमान में ऋषिकेश के गंगा नगर में रहता है, वह पौड़ी के इडवालस्यूं पट्टी के कंडारी गांव के रहने वाले हैं। शहर के एक निजी अस्पताल में उनकी पत्नी को मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई।घर में पुत्र रत्न की प्राप्ति होने के बाद परिजनों ने खुशी जाहिर की है। वहीं रिश्तेदार और शहीद के दोस्तों को बेटे के होने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने परिजनों को बधाई दी।शहीद राकेश डोभाल के भाई दिनेश डोभाल ने बताया कि घर में नए मेहमान के आगमन से सभी लोग काफी खुश हैं। शुभचिंतक बधाई दे रहे हैं। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं शहीद राकेश डोभाल की बेटी मौली  भी भाई को देखकर काफी खुश है।

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments