Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबारिश के बाद भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे सहित कई सड़कें बंद, जगह-जगह...

बारिश के बाद भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे सहित कई सड़कें बंद, जगह-जगह फंसे यात्री; ट्रैफिक डायवर्ट

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश आफत बनती जा रही है। बारिश के बाद मलबा आने से यमुनोत्री हाईवे सहित प्रदेशभर में कई सड़कें बंद हो गईं हैं। हाईवे और सड़कें बंद होने से जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। प्रशासन द्वारा बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है, लेकिन खराब मौसम बाधा बना हुआ है। प्रशासन द्वारा ट्रैफिक डायवर्ट कर यात्रियों को दूसरे रूट से भेजा जा रहा है। 

पिथौरागढ़ में बारिश के बाद 14 सड़कें बंद
जिले में बारिश के बाद 14 सड़कें बंद हैं। इन सड़कों के बंद रहने से 40 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क कट गया है, जिससे यहां की 30 हजार से अधिक की आबादी खासी परेशान है। लोग किसी तरह बंद सड़कों व बदहाल रास्तों के बीच आवाजाही करने को मजबूर हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़कों को खोलने की मांग की है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने कहा सड़कों को खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। जल्द सड़कों को खोल दिया जाएगा।

टिहरी में कई सड़कें बंद
नई टिहरी। ऋषिकेश-चम्बा राजमार्ग बार- बार चाचा-भतीजा रेस्टोरेंट के पास मलबा आने से हो रहा बंद, जिससे आवाजाही में हो रही परेशानी। 22 सड़कें बंद। ग्वाड़ गांव में आपदा में लापता तीन लोगों का खोज जारी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments