Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनबाढ़ सुरक्षा कार्यों में मानकों की अनदेखी पर विधानसभा अध्‍यक्ष ने अधिकारियों...

बाढ़ सुरक्षा कार्यों में मानकों की अनदेखी पर विधानसभा अध्‍यक्ष ने अधिकारियों को लगाई फटकार

ऋषिकेश। ऋषिकेश में कुंभी निधी से सिंचाई विभाग के द्वारा आस्था पथ पर 11 करोड़ 57 लाख 65 हजार की लागत से कराए जा रहे पुनरुद्धार एवं बाढ़ सुरक्षा का निर्माण कार्य का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने कार्य को रोकने के निर्देश दिए। साथ ही विभाग लापरवाही के लिए अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सोमवार को आस्था पथ पर सोमानी घाट पर बाढ़ सुरक्षा कार्य का जायजा लिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी होने पर मौके पर ही सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता आरके तिवारी को फोन पर ही काम रुकवाने के आदेश दिए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर सख्त नाराजगी व्यक्त की।

मौके पर निरिक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने देखा कि सुमानी घाट पर बाढ़ सुरक्षा ब्लॉक लगवाए जा रहे थे जो पानी में ही ब्लॉक कंकरीटिंग का कार्य किया जा रहा था। विधानसभा अध्यक्ष ने तुरंत ही कार्य को रुकवाने एवं पानी में लगे ब्लॉक कंक्रीट तोड़ने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पानी में ही ब्लॉक कंकरीटिंग बनवाने से वह बिलकुल भी टिकेगा नहीं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद मजदूर से जानकारी ली तो पता चला कि निर्माण कार्य में पंद्रह/एक का मसाला प्रयोग किया जा रहा है, जबकि मानकों के अनुसार बाढ़ सुरक्षा कार्य में छह/एक का मसाला प्रयोग किया जाना है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मौके पर ही अधीक्षण अभियंता को मानकों की अनदेखी किए जाने एवं कार्यों में लापरवाही बरतने के लिए अपनी नाराजगी व्यक्त की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि निर्माण कार्य में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी अन्यथा संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments