Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबिजली कर्मियों को कोरोना योद्धा घोषित करने की मांग, मुख्‍यमंत्री से मिले

बिजली कर्मियों को कोरोना योद्धा घोषित करने की मांग, मुख्‍यमंत्री से मिले

देहरादून। बिजली कर्मियों को कोरोना योद्धा घोषित करने समेत कई मांग को लेकर उत्तरांचल पावर इंजीनियर ऐसोसिएशन उत्तराखंड के ऊर्जा निगमों में कार्यरत अभियन्ता अधिकारियों को प्रतिनिधि संगठन ने मुख्‍यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट की।

इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना के इस दौर में राज्य की समस्त कार्यदायी संस्थाएं उनको दिए गए कार्यों का सम्पादन कर रही है। उत्तराखंड राज्य के ऊर्जा निगमों में कार्यरत सभी कार्मिक भी पूरे मनोयोग एवं निष्ठा के साथ विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फील्ड में कार्य कर रहे हैं। अपनी सेवा के दौरान निगमों में कार्यरत अनेकों कार्मिक कोरोना के संक्रमण से ग्रसित हुए और कई कार्मिकों को अपनी जान भी गवानी पड़ी है।

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन में 17 कार्मिक, यूजेबीएन और पिटकुल में तीन तीन कार्मिक हैं, जिन्होंने अपनी जान गवाईं। इनमें अभियन्ता अधिकारियों से लेकर फील्ड स्तर में कार्य करने वाले कार्मिक मीटर रीडिंग का कार्य करने वाले कार्मिक, नियमित व संविदा के कार्मिक सम्मिलित है। उन्‍होंने कहा कि कर्मचारियों को कोरोना योद्धा के लिए शासनादेश जारी कर इसी के तहत वैक्‍सीनेशन लगाई जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments