Monday, March 9, 2026
Homeअपराधबिल्डर के खंडहर भवन में बक्से के अंदर मिला मानव कंकाल

बिल्डर के खंडहर भवन में बक्से के अंदर मिला मानव कंकाल

उत्तराखंड में ऋषिकेश के श्यामपुर चौकी अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप एक बिल्डर और टाइल्स व्यापारी के खंडहर भवन के गोदाम में मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

बिल्डर के बेटे ने पुलिस को मानव कंकाल मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी देहात, सीओ, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देहरादून से बुलाई गई एफएसएल की टीम कंकाल की जांच में जुट गई है।

एसपीए देहात स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि श्यामपुर रेलवे फाटक के पास बिल्डर और टाइल्स व्यापारी गंगा राम आडवाणी का पुश्तैनी भवन है। बिल्डर कई वर्ष पहले इस मकान को छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए थे।

बिल्डर का पुराने भवन में आना जाना कम होने के कारण यह भवन धीरे-धीरे खंडहर में परिवर्तित होना शुरू हो गया है। बिल्डर पुराने भवन को गोदाम के रूप में प्रयोग करता था। मंगलवार दोपहर को भवन के आसपास अचानक से भयंकर दुर्गंध उठने लगी।

आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना भवन स्वामी को दी। अनहोनी की आशंका के चलते बिल्डर और टाइल्स व्यापारी के बेटे आवेश अडवाणी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने खंडहर बने भवन का दरवाजा खोला और अंदर छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस ने कमरे के अंदर रखे एक बक्से को जैसे ही खोला सबके होश उड़ गए।बक्से के अंदर सड़ी गली हालत में एक मानव कंकाल पड़ा था। पुलिस ने बताया कि कंकाल तीन चार महीने पुराना है। मानव कंकाल महिला का है या पुरुष का अभी इसका कुछ पता नहीं चल रहा है।देहरादून से आई एफएसएल की टीम जांच में जुटी हुई है। उसके बाद मानव कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेजा जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू होगी। फिलहाल पुलिस इस ओर छानबीन में जुटी हुई है।पुलिस टीम में एसपी देहात स्वतंत्र कुमार, सीओ डीसी ढौंडियाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी, थाना रायवाला प्रभारी अमरजीत सिंह रावत, थाना रानीपोखरी प्रभारी जितेंद्र चौहान, एसएसआई ओमकांत भूषण, श्यामपुर चौकी प्रभारी शांतिप्रसाद चमोली आदि शामिल थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments