Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबिहार और दिल्ली के युवक के शव गंगा से बरामद, बीते रविवार...

बिहार और दिल्ली के युवक के शव गंगा से बरामद, बीते रविवार को सच्चा धाम घाट और शिवपुरी में डूबे थे युवक

ऋषिकेश। सप्ताहांत पर बीते रविवार को थाना मुनिकीरेती के शिवपुरी और सच्चा धाम घाट पर अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो युवक गंगा में डूब गए थे। इनमें से एक युवक का शव शिवपुरी बीच और दूसरे का शव बैराज जलाशय से बरामद किया गया है।

थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि बीते रविवार की दोपहर सूचना प्राप्त हुई की सच्चा धाम तपोवन के नीचे गंगा नदी में एक व्यक्ति नहाते हुए डूब गया है।

मौके पर डूबने वाले व्यक्ति के स्वजन से पूछताछ की गई तो बताया की यह युवक परिवार सहित नहाने आया था। तभी अचानक एक युवक नहाते समय डूब गया।

डूबे हुए व्यक्ति की पहचान राहुल राज (27 वर्ष) पुत्र परमानंद गुप्ता निवासी मुर्तुजी गंज थाना मेहंदीगंज पटना बिहार के रूप में की गई है। बैराज जलाशय में गुरुवार की दोपहर एक शव देखा गया एसडीआरएफ की टीम ने सबको बाहर निकाला, जिसकी पहचान राहुल राज के रूप में की गई।

पुलिस के मुताबिक बीते रविवार को ही दूसरी घटना शिवपुरी आइटीबीपी कैंप समीप हुई। चौकी शिवपुरी पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति आइटीबीपी कैंप के पास नहाते समय गंगा नदी में डूब गया है।

सूचना पर चौकी प्रभारी शिवपुरी सुनील पंत फ्लड कंपनी व चौकी के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर जाकर मालूम हुआ कि दिल्ली से चार दोस्त आशीष कुमार (29 वर्ष) पुत्र रोहताश निवासी कराला 81 मोहम्मदपुर माजरी थाना कंजावाला दिल्ली, अमित कुमार पुत्र दयानंद निवासी ग्राम कराला 81, मोहम्मदपुर माजरी थाना कंजावाला दिल्ली, पवन कुमार पुत्र कलवान निवासी उपरोक्त, रवि पुत्र राजेश निवासी उपरोक्त तथा रवि पुत्र राजेश निवासी ग्राम रामपुर कुंडल थाना खरखौदा हरियाणा कैंपिंग के लिए शिवपुरी आए थे।

यह सभी लोग रविवार की सुबह 10 बजे शिवपुरी पहुंचे और सीधे आइटीबीपी कैंप के पास गंगा नदी में नहाने के लिए चले गए। नहाते वक्त आशीष कुमार पुत्र रोहताश (29 वर्ष) निवासी कराला 81 मोहम्मदपुर माजरी, थाना कंजावाला दिल्ली अचानक गंगा में डूब गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया था।

शिवपुरी चौकी प्रभारी सुनील पंत ने बताया कि पुलिस और आपदा प्रबंधन दल की टीम गंगा तट पर निरंतर सर्चिंग कर रही थी। घटनास्थल से आगे शिवपुरी बीच पर एक युवक का शव बरामद किया गया। जिसकी पहचान आशीष कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने दोनों शव की मोर्चरी में भिजवा दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments