Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबिहार में बैठकर चारधाम हेली टिकट बुकिंग के नाम पर कर रहे...

बिहार में बैठकर चारधाम हेली टिकट बुकिंग के नाम पर कर रहे थे धोखाधड़ी, दो को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

देहरादून : चारधाम हेली टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले साइबर अपराधियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने बिहार के नवादा से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

ठगों से 1.25 लाख नगद बरामद

एसटीएफ ने थाना वारिसलीगंज के दूरस्थ गांव धनबीगहा में रेड करके दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

ठगों से 1.25 लाख नगद, एक लैपटाप, पांच मोबाइल फोन, तीन पास बुक, तीन चैक बुक, एक इंटरनेट राउटर, सात एटीएम कार्ड्स, तीन फर्जी वोटर कार्ड, एक क्यूआरकोड और एक माइक्रो एटीएम बरामद किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments