Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबीकेटीसी ने मदद को दिए पांच लाख रुपए, मुख्‍यमंत्री ने अध्यक्ष अजेंद्र...

बीकेटीसी ने मदद को दिए पांच लाख रुपए, मुख्‍यमंत्री ने अध्यक्ष अजेंद्र अजय को बनाया विशेष प्रतिनिधि

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जोशीमठ भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपए का चेक सौंपा।

यह धनराशि मंदिर समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष किशोर पंवार के एक माह के वेतन तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से दी गई है।

वहीं मुख्‍यमंत्री ने मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को अपना विशेष प्रतिनिधि तय किया है। अजेंद्र अजय जोशीमठ में चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों के पर्यवेक्षण में मुख्‍यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे। वह प्रतिदिन मुख्‍यमंत्री कार्यालय को जोशीमठ में चल रहे राहत बचाव कार्यों का ब्‍यौरा देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments