Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबीजेपी के पूर्व विधायक मालचंद और उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक कांग्रेस...

बीजेपी के पूर्व विधायक मालचंद और उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक कांग्रेस में शामिल

पुरोला सीट से भाजपा विधायक रहे मालचंद व उत्तरकाशी जिला पंचायल अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण सोमवार काे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी धीरेंद्र यादव ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे।

बीजेपी को बड़ा झटका
उत्तराखंड कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। पुरोला विधानसभा सीट में मजबूत माने जा रहे मालचंद को कांग्रेस में शामिल किया गया है। मालचंद बीजेपी के विधायक रहे हैं। 2017 में मालचंद बीजेपी के टिकट पर चुनाव हार गए थे।

राजकुमार 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीत कर विधायक बने थे, लेकिन 2022 के चुनाव से ऐन पहले राजकुमार बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिसके बाद माना जा रहा था कि पूर्व विधायक मालचंद कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।सोमवार को इन कयासों पर मुहर लग गई।

बिजल्वाण की गिनती तेज तर्रार युवा नेताओं में
दीपक बिजल्वाण की गिनती उत्तराखंड के तेज तर्रार युवा नेताओं में होती है। बताया जा रहा है कि दीपक बिजल्वाण की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भी मुलाकात हो चुकी है। दीपक बिजल्वाण ने छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद तक का सफर तय किया है। बिजल्वाण एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस में भी राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी रह चुके हैं।

जिपं अध्यक्ष के खिलाफ मुखर हुए कांग्रेसी
जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी दीपक बिजल्वाण की कांग्रेस में वापसी के बाद ही गंगा और यमुनाघाटी के कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर होने लगे हैं। उनका कहना है कि विवादित नेता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मामले में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अतोल रावत और उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत ने फोन पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से बात की है। उन्होंने यमुनोत्री सीट पर बतौर निर्दलीय दावा ठोक रहे जिला पंचायत अध्यक्ष बिजल्वाण को वापस कांग्रेस में लेने का विरोध किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments