Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भरा नामांकन, आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचीं...

बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भरा नामांकन, आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचीं सविता कपूर

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशियों के नामांकन भरने का दौर सोमवार को जारी रहा। आज विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन भरेंगे। सोमवार को देहरादून की रायपुर सीट से बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ ने नामांकन भरा। इन चुनावों में भी वह रायपुर क्षेत्र से मैदान में उतर रहे हैं।

कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सविता कपूर ने भी नामांकन जमा करवा दिया है। नामांकन भरने से पहले वह अपने समर्थकों के साथ कालिका मंदिर पहुंचीं और पूजा कर आगामी चुनाव में जीतने का आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि सविता कपूर कैंट विधायक हरबंश कपूर की पत्नी हैं। कुछ समय पहले ही उनका निधन हो गया था। वह लगातार आठ बार विधायक रहे थे।

गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सिंह सजवाण भी आज रिटर्निंग अफसर समक्ष नामांकन दाखिल करेंगे। पूर्व मंत्री व उजपा के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने टिहरी और पूर्व मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री प्रसाद नैथानी ने देवप्रयाग से नामांकन दाखिल किया है।

पिछले दो दिन में सवा सौ से ज्यादा नामांकन पत्र बिके
वहीं पिछले दो दिन में देहरादून में सवा सौ से ज्यादा नामांकन पत्र बिक चुके हैं। शुक्रवार को पहले दिन 109 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। उस दौरान कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे। अब भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। ऐसे में सोमवार से नामांकन रफ्तार पकड़ सकता है।

जिला प्रशासन की ओर से नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन दाखिल करने के लिए तैयारियां पूरी हैं। राजपुर रोड सीट के लिए सबसे अधिक 35 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। चकराता के लिए 14, विकासनगर के लिए 11, सहसपुर के लिए 10, धर्मपुर के लिए 11, रायपुर के लिए 12, कैंट के लिए आठ, मसूरी के लिए नौ, डोईवाला के लिए 16 और ऋषिकेश के लिए नौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments