Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डबुधवार को दूसरे दिन भी मौसम खराब, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी

बुधवार को दूसरे दिन भी मौसम खराब, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी जारी

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राजधानी दून व आसपास के इलाकों के साथ पूरे उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।

चारधाम सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
बुधवार को देहरादून में सुबह से बादल छाए रहे। वहीं चारधाम सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी जनपद में मौसम खराब है। यमुनोत्रीधाम व आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश से यहां ठंड बढ़ गई है। लोग घरों में ही दुबके हुए हैं।

बदरीनाथ धाम में मंगलवार रात को बर्फबारी हुई। फिलहाल चमोली जनपद में मौसम खराब बना हुआ है। आसमान में घने बादल हैं। यहां मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक बारिश और बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है। बर्फबारी के कारण ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे उत्तरकाशी में सुक्की टॉप के आगे बंद हो गया है।

मसूरी में घने बादल छाए है। यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। कुमांऊ के बागेश्वर में मंगलवार रात को हल्की बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। यहां फिलहाल बादल छाए हुए हैं।चंपावत, पिथौरागढ़, सितारगंज, अल्मोड़ा, डीडीहाट, नैनीताल, पंतनगर, जसपुर, रामनगर, हल्द्वानी, जसपुर, लोहाघाट, रुद्रपुर, चौखुटिया और बाजपुर सहित अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहे।

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को राजधानी दून व आसपास के इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट के चलते शीतलहर की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments